Skip to main content

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 3348 पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां पढ़ें डिटेल्स

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने सेल्स असिस्टेंट, सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर और सेल्स मैनेजर के तीन हजार से ऊपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं, ऑनलाइन करें अप्लाई.

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का अच्छा अवसर लेकर आया है. बीपीएनएल में सेल्स असिस्टेंट, सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर और सेल्स मैनेजर के 3348 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि है 31 अगस्त 2020. यानी आपको हर हाल में इस महीने के अंत तक आवेदन कर देना है. बीपीएनएल के इन पदों से संबंधित किसी प्रकार की विशेष जानकारी विस्तार से पाने के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है bhartiyapashupalan.com

वैकेंसी विवरण –


भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली विभिन्न वैकेंसीज का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है.


सेल्स असिस्टेंट – 2700 पद


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 540 पद


सेल्स मैनेजर – 108 पद


आवेदन करने की अंतिम तारीख – 31 अगस्त 2020


न्यूनतम योग्यता –


सेल्स असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम बारहवीं पास की हो. अंत में आता है सेल्स मैनेजर, इस पद के लिए केवल वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री हो.


आयु सीमा –


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर, सेल्स असिस्टेंट – इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा है 21 से 40 वर्ष.


सेल्स मैनेजर – इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा तय की गई है 25 से 45 वर्ष.


सैलरी –


हर पद की सैलरी अलग-अलग है जो इस प्रकार है –


सेल्स असिस्टेंट – 15,000 रुपये


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 18,000 रुपये


सेल्स मैनेजर – 21,000 रुपये.


इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. यह भी ध्यान रहे की बीपीएनएल के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए pay.bhartiyapashupalan.com नाम की वेबसाइट पर जाएं.

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...