Skip to main content

SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के लिए जल्दी करें अप्लाई, कहीं देर न हो जाए

आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर संवारना चाहते हैं तो फौरन एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

 

SBI CBO Recruitment 2020: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) में अफसर बनने का सुनहरा मौका है. बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) बनने के लिए वैकेंसी निकली हुई हैं. इन पोस्ट पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है. इसलिए आपके पास CBO की पोस्ट पर अप्लाई करने का बहुत कम समय बचा है. एसबीआई ने CBO की 3850 पोस्ट के लिए एप्लीकेशन मांगी हुई हैं.  

आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर संवारना चाहते हैं तो फौरन एसबीआई की ऑफिशयल वेबसाइट  www.sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

इन जगहों के लिए हैं पोस्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) की जो पोस्ट निकाली हैं वे देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए हैं. इनमें 750 पोस्ट गुजरात और  कर्नाटक में, मध्य प्रदेश में 296, छत्तीसगढ़ में 104, तमिलनाडु में 550, तेलंगाना में 550, राजस्थान में 300, महाराष्ट्र में 517 और गोवा में 33 पोस्ट हैं.

योग्यता और अनुभव
जो कैंडिडेट्स एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स की पोस्ट पर अप्लाई कर रहे हैं उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. कैंडिडेट ने 10वीं या 12वीं में वहां की स्थानीय भाषा पढ़ी हुई हो और उसके पास किसी कॉमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में बतौर ऑफिसर कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए. 

अप्लाई करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है. आयु की गणना 1 अगस्त, 2020 से की जाएगी. एससी/एसटी वर्ग और ओबीसी कैंडिडेट को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. 

योग्य कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एप्लीकेशन को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के आधार पर होगा. हालांकि बैंक चाहे तो लिखित परीक्षा (Written test) ले सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...