Skip to main content

सेना में एंट्री का बेहतरीन मौका, यूपीएससी ने 344 पदों के लिए निकाली वैकेंसीज

नई दिल्ली: Combined Defence Service Exam II 2020, भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होना किसी भी युवा के लिए गर्व की बात होती है. अभी अच्छा मौका है. UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) एग्जाम (2), 2020 (Combined Defence Service Exam II 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक कैंडिडेट 25 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत 344 रिक्त पदों को भरा जाएगा. 

वैकेंसीज डिटेल
-इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादूनः 100 पद
-इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमलाः 26 पद
-एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबादः 32 पद
-ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नईः 169 पद (पुरुष)
-ओटीए चेन्नई-एसएससी वुमन ( नॉन टेक्निकल) कोर्सः 17 पद

आयु-सीमा
आईएमए और इंडियन नेवल एकेडमी के लिए आवेदन करने वाले अविवाहित कैंडिडेट्स का जन्म 2 जुलाई, 1997 से 1 जुलाई, 2002 के बीच होना चाहिए, जबकि एयरफोर्स एकेडमी के लिए आयु-सीमा 20-24 वर्ष निर्धारित  की गई है. ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी कैंडिडेट (अविवाहित पुरुष) का जन्म 2 जुलाई , 1996 से 1 जुलाई , 2002 के बीच होनी चाहिए, जबकि ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ( एसएससी वुमन नॉन टेक्निकल कोर्स) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का जन्म 2 जुलाई, 1996 से 1 जुलाई, 2002 के बीच होनी चाहिए. इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
एग्जाम पैटर्न
कैंडिडेट्स का सलेक्शन रीटेन एग्जाम और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर होगा. इंडियन मिलिट्री एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और एयरफोर्स एकेडमी के लिए कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी. परीक्षा में तीन पत्र होंगे. अंग्रेजी, एलिमेंट्री मैथ्स और जनरल नॉलेज से 100-100 अकों के सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक पेपर के लिए दो-दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. सभी क्वैश्चंस ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. वहीं ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए 200 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें अंग्रेजी और जनरल नॉलेज से 100-100 अंकों के सवाल होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा. जनरल नॉलेज और मैथ्स से जुड़े पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे. निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. 

ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर विजिट करें. कैंडिडेट (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के कैंडिडट्स को छोड़कर) को 200 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान निकटतम एसबीआई शाखा या फिर नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भी कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः  25 अगस्त, 2020
परीक्षा की तिथिः 08 नवंबर, 2020
वेबसाइटः https://www.upsc.gov.in

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...