Skip to main content

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। 

इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें।


दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।

 कितने पदों पर होगी भर्ती?

एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के जरिए एसआई के 1564 पदों पर भर्ती किया जाना है। हालांकि पदों की संख्या बढ़ सकती है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली पुलसि में एसआई के 169 पद हैं जिसमें 91 पद पुरुषों के और  78 पद महिलाओं के लिए रिजर्व है। सीएपीएफ में 1395 पदों में से 1342 पद पुरुषों के लिए और 53 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

सीएपीएफ क्या है?

आपको को बतादें कि सीएपीएफ के तहत सभी केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी आते हैं। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक़ सबसे ज्यादा 1072 पद सीएपीएफ में हैं। जिनमें बीएसएफ में 244, आईटीबीपी में 43, सीआईएसएफ में 20 और  एसएसबी में 16 पद घोषित किए गए हैं।

 

Image

 

एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 की तारीख

एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पहले पेपर की परीक्षा 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक कराई जायेगी। यह परीक्षा ऑनलाइन अर्थात कम्यूटर आधारित होगी। पहले पेपर की परीक्षा में सफल कैंडीडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल किया जायेगा। जो इसमें सफल होंगें उसे पेपर दो की परीक्षा देनी होगी। उसके बाद पेपर दो में सफल कैंडीडेट्स का मेडिकल होगा। एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 पेपर -2 को एक मार्च 2021 को आयोजित किया जाना है।


पहले पेपर का परीक्षा पैटर्न

पहले पेपर की परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एण्ड रिजनिंग, जनरल नॉलेज एण्ड जनरल अवेयरनेस, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड तथा इंग्लिश कांप्रिहेंशन से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का होगा। दूसरे प्रश्न पत्र में 200 नंबर के 200 प्रश्न इंग्लिश लैग्वेज एण्ड कांप्रिहेंशन से पूछे जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें