Skip to main content

आंध्र प्रदेश में मेडिकल स्टाफ के 26,778 पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

Sarkari Naukri, Andhra Govt, Recruitment of 26778 Medical Posts In Andhra: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 26,778 मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए मंजूरी दी है. आंध्र प्रदेश की जगनमोहन सरकार के इस फैसले से राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी.

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 26,778 मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए मंजूरी दी है. आंध्र प्रदेश की जगनमोहन सरकार के इस फैसले से राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी.

राज्य सरकार मेडिकल पोस्ट पर 26,778 स्टाफ की भर्ती करेगी. इसके तहत मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट डॉक्टर, स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन के पद शामिल हैं. जिलाधिकारी को आज यानी 31 जुलाई से 05 अगस्त 2020 तक इन पदों को भरने का निर्देश दिया गया है. इन पदों पर स्टाफ की भर्ती सीधे इंटरव्यू से होगी.

इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में करीब 10,000 हेल्थ केयर कर्मियों को हायर करने की मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी कि अब राज्य में मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट में 9,712 कर्मियों की नियुक्ति होगी, जिसमें डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन और अन्य पद शामिल थे.

इसके अलावा आंध्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट का भी विस्तार किया था. इसके तहत मेडिकल पर 1,000 रुपये से अधिक खर्च को आरोग्यश्री के दायरे में शामिल किया गया था. इसे 16 जुलाई से छह और जिले में लागू किया था. इसके अलावा पहले आरोग्यश्री में 1059 बीमारियों का इलाज किया जाता था, जिसकी संख्या बढ़ाकर 2,200 कर दी गई थी. इसमें स्पेशल कैंसर केयर सर्विसेज को भी शामिल किया गया था


Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...