Skip to main content

महिलाओं के लिए इंडियन आर्मी में नौकरी का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई


Join Indian Army Women Military Police Recruitment, Indian Army Recruitment 2020, Job In Indian Army: इंडियन आर्मी ने महिलाओं की भर्ती ने लिए वैकेंसी निकाली है. सोल्जर जनरल ड्यूटी (वीमेन मिलिट्री पुलिस) के पदों पर 99 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी. इन पदों पर 10वीं उतीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. आयु सीमा के बात  

Indian Army Women Military Police Recruitment 2020: इंडियन आर्मी ने महिलाओं की भर्ती ने लिए वैकेंसी निकाली है. सोल्जर जनरल ड्यूटी (वीमेन मिलिट्री पुलिस) के पदों पर 99 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी. इन पदों पर 10वीं उतीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 से ज्यादा होनी चाहिए. इन पदों के लिए आवेदन नि:शुल्क है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं.

पद का नाम- सोल्जर जनरल ड्यूटी (वीमेन मिलिट्री पुलिस)

पदों की संख्या- 99

वेतनमान- इंडियन आर्मी के नियमानुसार

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 45% अंक के साथ मैट्रिक/10वीं/ SSLC या समकक्ष और सभी विषय में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है.

आयु सीमा: जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों का जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2003 के बीच होना चाहिए.

आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए आवेदन नि:शुल्क जारी किया गया है.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 27 जुलाई 2020

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2020

आवेदन प्रक्रिया: जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद आगामी प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया: आवेदित योग्य उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

नोट- नोटिफिकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...