Skip to main content

NABARD में नौकरी पाने के लिए दें बस एक इंटरव्यू, हर महीने 3 लाख रुपए मिलेगी सैलरी

NABARD Recruitment 2020: नावार्ड ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इस वैकेंसी पर आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2020 से शुरू हो गई है.

NABARD Recruitment 2020: नावार्ड ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इस वैकेंसी पर आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2020 से शुरू हो गई है. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने स्पेशल कंसल्टेंट (Special Consultant) पद के लिए आवेदन मांगे हैं. आइए आपको इस वैकेंसी की डिटेल के बारे में बताते हैं-

जरूरी तारीख -
आवेदन करने की शुरुआती तारीख - 7 अगस्त 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख - 23 अगस्त 2020

इन विभागों पर निकली वैकेंसी 
विभाग ने स्पेशल कंसल्टेंट (Special Consultant) के कुल 13 पद निकाले हैं. इसमें प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर एनालिस्ट, साइबर सिक्टोरिटी मैनेजर, रिस्क मैनेजर जैसे कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. NABARD में इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा. 

आयु सीमा
इस वैकेंसी में 62 साल से अधिक के कैंडिडेट्स अप्लाई नहीं कर सकते हैं. यानी आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 62 है. इन सभी पदों पर योग्यता अलग-अलग है. योग्यता की जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

पे-स्केल
सैलरी भी वैकेंसी के हिसाब से अलग-अलग है. इसमें मिनिमम सैलरी 2.50 लाख रुपए प्रति माह और अधिकतम 3 लाख रुपए प्रति माह है. इन सभी वैकेंसी में चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपए शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त, 2020 निर्धारित है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप इस लिंक क्लिक पर विजिट कर सकते हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...