Skip to main content

अब मोबाइल फोन के जरिए नौकरी दिलाएगा `Google`, इस ऐप को किया लॉन्च

गूगल की Korma Jobs ऐप भारत की सबसे बड़ी प्रोफेशनल जॉब नेटवर्किंग साइट LinkedIn को टक्कर देगी.

नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) काल अपने साथ मंदी का दौर लेकर आया है. इस मंदी ने कई कंपनियों पर ताला लगवा दिया है जबकि कई लोगों की नौकरी जाने की बड़ी वजह भी बनी है. ऐसे में लोग दूसरी नौकरी की तलाश में वेबसाइट और इंटरनेट की मदद ले रहे हैं. इसी को देखते हुए गूगल (Google) ने नई योजना तैयार की है जिसके जरिए वो यूजर्स को फोन पर ही नौकरी दिलायेगा.


इसी योजना के तहत गूगल ने भारत में एक नई मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है, जहां लोग अपनी मनपसंद नौकरी की तलाश कर सकेंगे. इस ऐप को कोरमो जॉब्स (Kormo Jobs) नाम दिया गया है. आपको बता दें कि गूगल ने इस ऐप को पिछले साल लॉन्च किया था. साल 2019 तक गूगल प्ले स्टोर ये ऐप 'स्पॉट' के नाम से उपलब्ध थी. लेकिन गूगल ने अब इसे रिब्रांड कर नए नाम और फीचर के साथ लॉन्च किया है.

आपको बता दें कि इस मोबाइल एप्लीकेशन पर बड़ी संख्या में नौकरी ढूंढ रहे लोग और वर्कर्स की तलाश कर रहीं विभिन्न कंपनियां एक्टिव हैं. कोविड-19 के न्यू नॉर्मल दौर में जब बहुत से लोग जॉब्स खोज रहे हैं वहीं जॉब सर्च के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में कंपनी ने रिमोट इंटरव्यू जैसे फीचर को जोड़ा है. जो लोगों को घर बैठे-बैठे इंटरव्यू देने में मददगार साबित होगा.

गूगल के अनुसार, जोमैटो और डुंजो जैसी बड़ी कंपनियां भी इसके जरिए नए उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं. गूगल के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर 20 लाख से अधिक वेरिफाइड नौकरियां पोस्ट की जा चुकी थीं, जिससे प्रभावित होकर गूगल ने कोरमो जॉब्स को लॉन्च किया है. बता दें कि गूगल के कोरमो जॉब्स (Kormo Jobs) प्लेटफॉर्म की टक्कर भारत में लिंक्डइन (LinkedIn) से होगी क्योंकि इस समय वह भारत का बड़ा प्रोफेशनल जॉब नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है.

गौरतलब है कि भारत में गूगल करीब 400 मिलियन उपयोगकर्ताओं को अपनी सर्विस उपलब्ध कराता है. ऐसे में अब लोगों को नौकरियां ढूंढने में आसानी होगी. इस ऐप में अगल-अलग स्किल्स के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी की जॉब्स मौजूद हैं. वहीं इस ऐप को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. सबसे पहले यूजर को गूगल प्ले स्टोर (Google Play) से कोरमो जॉब्स एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद उसमें अपनी स्किल्स की जानकारी देनी होगी और सर्च बटन दबाना होगा. इसके तुरंत बाद ही आपके सामने ढेरों वर्कर्स की तलाश कर रही कंपनियों की लिस्ट खुल जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...