Skip to main content

UPSC CMS Exam 2020: 559 पदों पर नियुक्ति के लिए निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की डिटेल

Sarkari Naukri, UPSC CMS Exam 2020 Notification, UPSC Combined Medical Services Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत 559 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

UPSC CMS Exam 2020 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत 559 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर अधिकतम 32 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन से संबंधित विस्तार से जानकारी प्राप्त करें. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं. उपरोक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 22 अक्टूबर 2020 को परीक्षा होगी.

वेबसाइट: www.upsc.gov.in

पद का विवरण और संख्या

> सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जूनियर स्केल पोस्ट- 182

> रेलवे में असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के पद- 300

> इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरीज हेल्थ सर्विस में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पद- 66

> न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद- 04

> ईस्ट दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, नॉर्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एंड साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II के पद- 07

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा का लिखित और प्रैक्टिकल पास होना आवश्यक है.

आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2020 के आधार पर की जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

> ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 29 जुलाई 2020

> ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2020 (शाम 6 बजे तक)

> आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2020

> लिखित परीक्षा की तिथि: 22 अक्टूबर 2020

UPSC CMS Exam 2020 Notification

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे. एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए आवेदन नि:शुल्क है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या एसबीआई के किसी ब्रांच से चालान के माध्यम से करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद आगामी प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

चयन प्रक्रिया: आवेदित योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...