Skip to main content

ONGC Recruitment 2020: ओएनजीसी में 4182 नौकरियां, ITI पास कर सकतें है आवेदन

   

ONGC ने ट्रेड ऐंड टेक्नीशियन अप्रेंटिस (trade and technician apprentice) के तहत 4182 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

खास बातें

  • ONGC में 4182 पदों के लिए वैकेंसीज
  • आईटीआई कैंडिडेट्स के बेहतरीन मौका
  • कैंडिडेट्स 17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: ऑयल ऐंड नेचुलर गैस कॉरपोरेशन लि. (ONGC) ने ट्रेड ऐंड टेक्नीशियन अप्रेंटिस (trade and technician apprentice) के तहत 4182 पदों (Vacancies) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह स्टूडेंट्स के लिए महारत्न कंपनी में करियर बनाने का एक अच्छा मौका हो सकता है. इसके तहत एकाउंटेंट, असिस्टेंट एचआर, कंप्यूटर ऑपरेटर, फिटर, लैबोरेट्री असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (ITI) आदि पदों के लिए देश के 21 वर्क स्टेशनों पर कैंडिडेट्स की बहाली होगी. कैंडिडेट्स केवल एक वर्क स्टेशन के लिए ही अप्लाई कर पाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने की अंतिम तिथि 17अगस्त, 2020 है.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन (Apply) करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है, जैसे- एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए 5 वर्ष, ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है.

क्वालिफिकेशन 
इसमें कुछ पदों के लिए बैचलर डिग्री (कॉमर्स, बीए, बीबीए), तो कुछ के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है. इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए मान्यता प्राप्त
संस्थान या इंस्टीट्यूट्स से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देख लें.

कैसे करें आवेदन
आवेदन करने से पहले ट्रेड अप्रेंटिस से जुड़े कैंडिडेट्स को https://apprenticeshipindia.org साइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा, वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए कैंडिडेट्स को https://portal.mhrdnats.gov.in/boat/commonRedirect/registermenunew!registermenunew.action साइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा. इस दौरान एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा, जिसे अप्लाई करने के दौरान आपको दर्ज करना पड़ेगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स  http://www.ongcapprentices.ongc.co.in साइट पर विजिट कर सकते हैं.  कैंडिडेट्स की बहाली मार्क्स और मेरिट के आधार पर होगी

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथिः 17 अगस्त, 2020
वेबसाइटः https://www.ongcindia.com

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...