Skip to main content

Indian Railways: साउथ सेंट्रल रेलवे में निकली कई पदों पर नौकरी, 95 हजार रुपये तक है सैलरी

इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए तय फॉर्मेट वाले एप्लीकेशन फॉर्म अच्छी तरह से भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट (एज प्रूफ, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस आदि) की स्कैन कॉपी के साथ दिए गए निम्न ई-मेल आईडी पर भेजना होगा.

South Central Railway Recruitment 2020: भारतीय रेल (Indian Railways) ने साउथ सेंट्रल रेलवे के जरिये स्पेशलिस्ट डॉक्टर, अटेंडेंस, नर्सिंग सिस्टर्स और दूसरे पदों पर नौकरी (Jobs) के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके तहत अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 28 अगस्त 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें, इस वैकैंसी के तहत जॉब लोकेशन सिकंदराबाद होगा.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - चीफ मेडिकल ऑफिसर, अटेंडेंस और नर्सिंग सिस्टर्स 
खाली सीटों की संख्या - 42
योग्यता - 10वीं पास, 12वीं पास (साइंस ग्रुप), ITI डिग्री, MBBS, फार्मेसी में डिप्लोमा और जीएनएम में डिग्री, पीजी डिप्लोमा इन जेनरल मेडिसीन
उम्रसीमा - 18 से 53 साल (आरक्षण नियमों के मुताबिक योग्य कैंडिडेट को उम्रसीमा में छूट है)
सैलरी - 21,419 से 95,000 रुपये प्रतिमाह

जरूरी तारीख
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 21 अगस्त 2020
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 28 अगस्त 2020

ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए तय फॉर्मेट वाले एप्लीकेशन फॉर्म अच्छी तरह से भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट (एज प्रूफ, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस आदि) की स्कैन कॉपी को एक पीडीएफ फाइल में अलग-अलग पदों के लिए दिए गए निम्न ई-मेल आईडी पर भेजें: 
स्पेशलिस्ट डॉक्टर -  specialdoctorsmedical@gmail.com
कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिसनर - contractmpractmedical@gmail.com
नर्सिंग सिस्टर्स - nursungsismedical@gmail.com
फार्मासिस्ट - pharmacistsmedical@gmail.com
हॉस्पिटल अटेंडेंस - hospitalattendents@gmail.com

ऐसे होगा सलेक्शन 
साउथ सेंट्रल रेलवे के जरिये आई इस वैकेंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, टेलीफोनिक/ऑनलाइन/वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप साउथ सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://scr.indianrailways.gov.in/ पर भी विजिट कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

NLC भर्ती 2020: 75 फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के लिए nlcindia.com पर करें आवेदन

NLC भर्ती 2020: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLC इंडिया लिमिटेड) ने अप्रेंटिस के पद के पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NLC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए 25 अगस्त से 17 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदनजमाकरने की प्रारम्भिक तिथि: 25 अगस्त 2020 आवेदनजमाकरने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2020 ऑनलाइनआवेदनका प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2020 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 रिक्ति विवरण: फ्रेशर अप्रेंटिसशिप ट्रेनी - 75 पद फिटर फ्रेशर - 20 इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर - 20 वेल्डर फ्रेशर - 20 मेडिकल लैब टेक्निशियन पैथोलॉजी - 10 मेडिकल लैब टेक्निशियन रेडियोलॉजी - 05 NLC अप्रेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार विज्ञान विषय से 10 वीं / 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक करें ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें 

SSC SI Recruitment: 1564 SSC सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए अहम नोटिस जारी,

करियर डेस्क. SSC CAPF Delhi Police Sub Inspector Recruitment 2020:  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर निकली 1564 भर्तियों को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है।  इस नोटिस में आयोग की तरफ से कहा गया है कि एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए जो आवेदक आवेदन करने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किये हैं। वे ऑनलाइन अप्लाई के लास्ट डेट का इंतजार न करें। अपने ऑनलाइन आवेदन जल्द से जल्द सबमिट करें। दरअसल लास्ट डेट को या उससे एक –दो दिन पहले हैवी ट्रैफिक के चलते ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल दिक्कते आ सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीकल समस्याएं आ जाने से आवेदक आवेदन अप्लाई करने से वंचित रह सकते हैं। इससे उनका एक सुनहरा अवसर निकल जाएगा। इसलिए आयोग कैंडीडेट्स को सलाह देता है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अपने आवेदन तुरंत सबमिट करें। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2020 तय की गई है।   कितने पदों पर होगी भर्ती? एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ सब इंस्पेक्ट...